किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Oct 2017 2:42 PM

विज्ञापन

ई किसान भवन कुरसेला परिसर में सोमवार को रबी महा अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. कुरसेला : कृषि फार्म के ई किसान भवन कुरसेला परिसर में सोमवार को रबी महा अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी पूजा, जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, आत्मा के अध्यक्ष सुरेश […]

विज्ञापन
ई किसान भवन कुरसेला परिसर में सोमवार को रबी महा अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया.
कुरसेला : कृषि फार्म के ई किसान भवन कुरसेला परिसर में सोमवार को रबी महा अभियान सह महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख कुमारी पूजा, जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, आत्मा के अध्यक्ष सुरेश मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपनिदेशक शशिकांत झा ने रबी के आधुनिक खेती पर चर्चा करते हुए कहा कि किसान खेती में जैविक खाद का प्रयोग कर उपज का अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
सरकार ने रबी के विभिन्न फसलों के खेती और सिंचाई साधन पर अनुदान का प्रावधान किया है. जिसमें बीज, जैविक खाद व सिंचाई आदि साधनों पर अधिकतम सब्सिडी दी जा रही है. कृषि वैज्ञानिक सुशील कुमार ने कहा कि खेती के बेहतर पैदावार के लिए किसान जैविक खाद और नयी तकनीक से किसान कम लागत खर्च पर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं.
बीएओ रामयश मंडल ने प्रखंड में रबी खेती का लक्ष्य और सरकार द्वार खाद बीजों पर निर्धारित अनुदान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि जिरो टिलेज मशीन से गेहूं की बुआई कर किसान समय पर बिना जुताई के खेती कर बेहतर उपज पा सकते हैं. खेती के लिए कृषक जैविक खाद तैयार नहीं कर सके हैं, वैसे कृषक छह सौ रुपया प्रति क्विंटल दर पर जैविक खाद खरीद सकते हैं.
जिस पर किसान को खाद खरीद की लागत राशि में तीन सौ रुपये की अनुदान राशि बैंक खाता पर प्राप्त होगी. सिंचाई साधनों के अनुदान लाभ पर बीएओ ने चर्चा किया. कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने कृषि समस्याओं पर विचारों को रखा. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कुमारी पूजा व संचालन बीएओ श्री मंडल ने किया. मौके पर सीओ धीर बालक राय, पाट अनुसंधान केन्द्र के अश्विनी कुमार चौधरी, एलईओ पदमजा सिंह, बीसीओ राकेश ठाकुर, पूर्व प्रमुख अरुण कुमार मंडल, आत्मा के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार साह, पस सदस्य दिनेश्वर मंडल, किसान सलाहकार मांगन कुमार यादव, विनीत रमण, तनवीर हसन, आरती कुमारी, अनीता कुमारी, किसान हीरा यादव, अजय मंडल, पुलिस महतो, राजीव कुमार मंडल, अनंत मंडल, वासुदेव मंडल, जगन्नाथ मंडल आदि ने रबी खेती पर जानकारी प्राप्त की.
आधुनिक तकनीक से अवगत हुए किसान
मनसाही. प्रखंड के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण की ओर से सोमवार को मनसाही प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय रबी महाभियान सह महोत्सव का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसमें किसानों को कृषि के आधुनिक उन्नत तकनीक से अवगत कराया गया. साथ ही कृषि के पैदावार, फसलों की लगाने की सही विधि, उन्नत बीज का चयन आदि पर विस्तृत से चर्चा की गयी. इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार दास, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार, अंचल पदाधिकारी प्रभात कुमार, बीडीओ दमयंती देवी, कृषि समन्यवक ओमप्रकाश तिवारी, अवधेश कुमार शर्मा, मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर यादव, मुखिया दीप नारायण पासवान, मुखिया अनवर आलम, नागेंद्र निराला, समाजसेवी भोला साह, जदयू नेता महेश मंडल, मो मोजिब, किसान सलाहकार शिवनाथ कुमार, अनिल कुमार सिंह, रंजीत सिंह, अनिता कुमारी, जमील, संतोष, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार, सुमन राय, तकनीकी सहायक रवि प्रताप सिंह, पाट प्रसार कार्यकर्ता नारायण कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार, लेखपाल जीवन प्रकाश सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन