गंगा व महानंदा में डूबने से दो बच्चों की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 11:50 AM

विज्ञापन

दो अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की जान चली गयी. पहली घटना चौकिया पहाड़पुर में हुई. यहां कन्हैया चौधरी के सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. दूसरी घटना रैयांपुर गांव में हुई. यहां महानंदा नदी में डूबने से मो फरहाद की मौत […]

विज्ञापन
दो अलग-अलग जगहों पर नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की जान चली गयी. पहली घटना चौकिया पहाड़पुर में हुई. यहां कन्हैया चौधरी के सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी. दूसरी घटना रैयांपुर गांव में हुई. यहां महानंदा नदी में डूबने से मो फरहाद की मौत हो गयी.
अमदाबाद (कटिहार) : प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के गदाई दियारा वार्ड नंबर 10 के कन्हैया चौधरी के सात वर्षीय पुत्र गोलू कुमार की गंगा नदी में डूबने से रविवार को मौत हो गयी.
परिजनों ने बताया कि दिन में करीब एक बजे स्नान करने के दौरान गोलू गहरे पानी में चला गया था. जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी. बच्चों ने गोलू को डूबता हुआ देख तो आवाज लगाने लगा. तब गांव के लोगों ने वहां पहुंच कर गोलू का खोज बिन शुरू किया. ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद गोलू का शव दिन के करीब दो बजे बरामद हो सका. इस घटना से गदाई दियारा के वार्ड नंबर दस में सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दिया जायेगा. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
सिकोरना गांव के पास मिला शव
बलिया बेलौन. क्षेत्र के तैयबपुर पंचायत के रैयांपुर गांव में शुक्रवार को महानंदा नदी में नहाने के क्रम में मो फरहाद आलम 16 वर्ष के डूबने से रविवार को मौत हो गयी.
उस का शव सिकोरना गांव के पास के नदी किनारे से बरामद किया गया. इसकी सूचना पाकर बलिया बेलौन पुलिस गांव पहुंच कर यूडी केश दर्ज करने के बाद ग्रामीणों द्वारा पंचनामा बनाकर सूपुर्द ए खाक किया गया. मुखिया मो रियाज, समिति सदस्य महफुजूर रहमान, कांग्रेस नेता मुनतसीर अहमद, मो खुरशीद आलम, मो मसूद आलम आदि ने बताया की मौत तीन दिन पूर्व हो जाने से शव खराब हो गया था.
इसलिए परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया. मृतक के आश्रितों को आपदा राहत का लाभ दिये जाने की मांग एसडीओ से की गयी है. वहीं मां फितरती खातुन पिता फजले हक एवं भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन