रेलकर्मी के पुत्र ने की आत्महत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2017 11:40 AM
विज्ञापन
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पाड़ा निवासी चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी के बारह वर्षीय पुत्र ने शनिवार को गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव का पंचनामा कर परिजन का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल […]
विज्ञापन
कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के ओटी पाड़ा निवासी चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी के बारह वर्षीय पुत्र ने शनिवार को गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव का पंचनामा कर परिजन का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
रेलवे न्यू कॉलोनी क्वार्टर संख्या 585 डी में चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी रविंद्र कुमार राय के बारह वर्षीय पुत्र ने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली. घटना को देख परिजन हतप्रभ हो गये तथा उसे फंदे से उतारते हुए घटना की जानकारी सहायक थाना पुलिस को दी.
घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सतेंद्र यादव न्यू कॉलोनी पहुंचे तथा शव का पंचनामा कर परिजन का बयान कलमबद्ध करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मामले में सहायक थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










