70 बाइकसवारों से वसूला 18600 रुपये जुर्माना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 4:35 AM

विज्ञापन

कटिहार : डीएम के निर्देश पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा शहर में लॉ एंड आॅर्डर स्थापित को लेकर परिवहन विभाग ने डीटीओ के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के पटेल चौक पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया. इसमें 12 बाइक को कागजात के अभाव में पकड़ा गया तथा उनसे 4800 रुपये जुर्माना वसूला गया. […]

विज्ञापन

कटिहार : डीएम के निर्देश पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा शहर में लॉ एंड आॅर्डर स्थापित को लेकर परिवहन विभाग ने डीटीओ के नेतृत्व में मंगलवार को शहर के पटेल चौक पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया. इसमें 12 बाइक को कागजात के अभाव में पकड़ा गया तथा उनसे 4800 रुपये जुर्माना वसूला गया. सनद हो कि बीते दिन पूर्व शहर में हुई तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में बाइक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,

ताकि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहे. शहरी क्षेत्रों के कई मुख्य चौक चौराहा पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में परिवहन विभाग ने पकड़े गये वाहनों से 18600 रुपये का जुर्माना वसूला है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीटीओ अरविंद कुमार पंकज के नेतृत्व में शहर के पटेल चौक, हरदयाल चौक, शिवमंदिर चौक सहित दुर्गा स्थान चौक पर बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में परिवहन पुलिस सहित जिला पुलिस ने कागजात सहित अन्य दस्तावेज के अभाव में मोटर एक्ट उल्लंघन के तहत 70 बाइकसवारों से 18600 रुपये जुर्माना वसूला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन