थाने में जमा किये लाइसेंसी हथियार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 4:35 AM
कटिहार : बीते दिन पूर्व शहर में हुए तनाव को लेकर जिला शस्त्र प्रशाखा ने नगर थाने में दर्ज कांड के दो नामजद आरोपितों को दो दिनों के अंदर अपने-अपने लाइसेंसी हथियार को जमा करने का निर्देश जारी किया था तथा उनका असलहा क्यों नहीं जब्त किया जाये, इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा था. उक्त आदेश […]
कटिहार : बीते दिन पूर्व शहर में हुए तनाव को लेकर जिला शस्त्र प्रशाखा ने नगर थाने में दर्ज कांड के दो नामजद आरोपितों को दो दिनों के अंदर अपने-अपने लाइसेंसी हथियार को जमा करने का निर्देश जारी किया था तथा उनका असलहा क्यों नहीं जब्त किया जाये, इसको लेकर स्पष्टीकरण मांगा था.
उक्त आदेश के आलोक में मंगलवार को वार्ड पार्षद किशन कुमार बजाज उर्फ बुल्ली बजाज के भाई शंकर बजाज ने बुल्ली बजाज के नाम पर आवंटित लाइसेंस व आर्म्स को को नगर थाने में जमा कर दिया. इसमें बुल्ली बजाज के भाई ने शंकर बजाज ने अपने भाई के कटिहार से बाहर होने तथा एक अच्छे नागरिक का परिचय देते हुए जारी आदेश के आलोक में एक राइफल, 25 कारतूस व एक रिवाॅल्वर व 16 कारतसू जमा किया. इधर वार्ड संख्या 25 की वार्ड पार्षद अनुराधा ने भी अपने पति के नाम से जारी लाइसेंसी रिवाॅल्वर व 36 कारतूस नगर थाने में जमा कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










