दो वर्षीय बच्चे की धार में डूबने से मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2017 12:42 PM

विज्ञापन

मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुचियाही का कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुचियाही निवासी दो वर्षीय बच्चे की नदी के धार में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोरों ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना परिजनों ने प्राणपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

मामला प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुचियाही का

कटिहार : प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुचियाही निवासी दो वर्षीय बच्चे की नदी के धार में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय गोताखोरों ने बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला. घटना की सूचना परिजनों ने प्राणपुर थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, तफीजुल का दो वर्षीय पुत्र सरफराज अपने घर के बाहर खेल रहा था. उसे खेलते छोड़ उसकी मां नाला के पार पानी लाने गयी थी. जब वह उधर से लौटी, तो सरफराज वहां नहीं पाया. वह अनहाेनी की आशंका में उसे आसपास ढूंढने लगी. वह समीप नदी की धार के पास गयी.

आशंका होने पर स्थानीय गोताखोंरो को नदी की धार में उतारा गया. कुछ ही देर में गोताखोरों ने नदी की धार से सरफराज का शव बाहर निकाला. घटना बाबत मृतक के परिजन के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर की गयी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. बच्चे की मां बार-बार यही कह कर रो रही थी कि काश वह बच्चे को अकेले छोड़ कर नहीं गयी होती, तो उसका बेटा उसके साथ होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन