डीजीपी से मिले भाजपा नेता गिरफ्तारी पर रोक की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2017 3:17 AM
कटिहार : भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीजीपी से मिला और कटिहार शहर में स्थिति सामान्य होने तक किसी तरह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की. सदर भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी पीके ठाकुर को बताया कि कटिहार में पिछले दिनों हुई घटना को […]
कटिहार : भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीजीपी से मिला और कटिहार शहर में स्थिति सामान्य होने तक किसी तरह की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की. सदर भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी पीके ठाकुर को बताया कि कटिहार में पिछले दिनों हुई घटना को लेकर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी तेज कर दी गयी है.
इससे लोगों में दहशत है. कटिहार की स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक गिरफ्तारी न हो. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने दूरभाष पर कटिहार के एसपी से भी बात कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने का अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा नेताओं में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री निखिल कुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ चंद्रभूषण ठाकुर व वरुण झा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










