ग्रामीणों ने रोका बाल विवाह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2017 4:25 AM
विज्ञापन
कुप्रथा से जंग. अधेड़ से करा रहा था नाबािलग बेटी की शादी फलका : एक बच्ची की जिंदगी ग्रामीणों के प्रयास से बर्बाद होने से बच गयी. फलका थाना क्षेत्र के समलतिया गांव की एक नाबालिग लड़की की शादी उसके पिता मोटी रकम लेकर एक अधेड़ के साथ गुरुवार की रात जबरन करा रहे थे. […]
विज्ञापन
कुप्रथा से जंग. अधेड़ से करा रहा था नाबािलग बेटी की शादी
फलका : एक बच्ची की जिंदगी ग्रामीणों के प्रयास से बर्बाद होने से बच गयी. फलका थाना क्षेत्र के समलतिया गांव की एक नाबालिग लड़की की शादी उसके पिता मोटी रकम लेकर एक अधेड़ के साथ गुरुवार की रात जबरन करा रहे थे. जब ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने शादी रुकवा दी. लड़की की शादी उसके पिता व दो बिचौलिये ने फलका के ठाकुरबाड़ी मंदिर में चुपके से करा रहे थे. इस बीच ग्रामीण वहां धमक पड़े और शादी को रोक दिया. ग्रामीणों ने थाने को इसकी जानकारी दी. सहायक अवर निरीक्षक फैयाज खान ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंचे और समस्तीपुर निवासी अधेड़ दूल्हा मदन साहनी व उसके भाई मोहन साहनी को हिरासत में ले लिया.
इसी बीच इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन परामर्श केंद्र कटिहार के रविंद्र कुमार को हुई. वे भी दीपक कुमार दीप के साथ मौके पर पहुंचे तथा नाबालिग लड़की को अपने साथ लेकर फलका थाने पहुंचे. फिर महिला पुलिस के साथ नाबालिग लड़की को लेकर गांव पहुंचे व लड़की के पिता व ग्रामीणों के साथ बैठक कर बाल विवाह अधिनियम 2017 की जानकारी दी. लड़की ने कहा कि मर्जी के खिलाफ शादी करायी जा रही थी. इस बात की जानकारी हमने ग्रामीणों को पूर्व में दे दी थी. समाचार लिखे जाने तक फलका पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










