बाजार रहे बंद, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2017 4:20 AM
कटिहार : प्रदर्शनकारियों की वजह शहर की तमाम छोटी-बड़ी दुकानें एवं प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहे. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नहीं के बराबर बच्चों की उपस्थिति हुई. समाहरणालय में सन्नाटा पसरा रहा. बंदी की वजह से कारोबारियों एवं दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. आम लोग […]
कटिहार : प्रदर्शनकारियों की वजह शहर की तमाम छोटी-बड़ी दुकानें एवं प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहे. सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नहीं के बराबर बच्चों की उपस्थिति हुई. समाहरणालय में सन्नाटा पसरा रहा. बंदी की वजह से कारोबारियों एवं दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
आम लोग भी परेशान रहे. सामान की आपूर्ति नहीं होने की वजह से कई घरों में चूल्हे नहीं जले. दूध के लिए हाहाकार मचा रहा. दुकानों के बंद होने की वजह से लोगों को राशन भी उपलब्ध नहीं हो पाया. बाजार बंद रहने की वजह से दुकानदारों व व्यवसायियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है. व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. यदि मामले को गंभीरता से लिया गया होता, यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. जब पूरी तरह से मामला बिगड़ गया, तो पुलिस प्रशासन ने एक्शन लिया. यही एक्शन पुलिस को पहले लेने की जरूरत थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










