खनन माफियाओं को खनन एवं भूतत्व मंत्री ने चेताया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2017 5:15 AM
कटिहार : बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने बालू के साथ-साथ अवैध मिट्टी कटाई को लेकर व्यवसाय से जुड़े लोगों को मानक नियमों का पालन करने की सलाह दी है. मंत्री श्री सिंह ने जिले के कदवा प्रखंड के शिवगंज में 10 मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को विभागीय अधिकारियों द्वारा जब्त […]
कटिहार : बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह ने बालू के साथ-साथ अवैध मिट्टी कटाई को लेकर व्यवसाय से जुड़े लोगों को मानक नियमों का पालन करने की सलाह दी है. मंत्री श्री सिंह ने जिले के कदवा प्रखंड के शिवगंज में 10 मिट्टी लदे ट्रैक्टरों को विभागीय अधिकारियों द्वारा जब्त किए जाने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए उपरोक्त बातें कही.
उन्होंने कहा कि खनन के दायरे में बालू के अलावा मिट्टी खनन भी आता है. इसके लिए पर्यावरणीय एवं अन्य मानक तय किये गये हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए विभागीय परमिट की जरूरत होती है. कदवा के शिवगंज में विभागीय कार्रवाई का मामला परमिट नहीं लेने से जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










