नेकी की दीवार स्टॉल की हर तरफ हो रही चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2017 5:15 AM
कटिहार : शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसी प्रांगण में नेकी की दीवार अर्थात अच्छाई की दीवार का स्टॉल भी लगाया गया है. इसके माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि आपके पास अधिक है, तो […]
कटिहार : शहर के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इसी प्रांगण में नेकी की दीवार अर्थात अच्छाई की दीवार का स्टॉल भी लगाया गया है. इसके माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि आपके पास अधिक है, तो यहां छोड़ जाएं और यदि आप को आवश्यकता हो तो यहां से ले जाएं. यह ऐसा जगह है,
जहां पर आपके पास कुछ भी अधिक हो जैसे कपड़े, जूते, खिलौने, किताब, कॉपी, साइकिल इत्यादि जो आपके यहां अब प्रयोग न हो रहा हो. लेकिन वह सामान अच्छी अवस्था में है, तो आप इस जगह पर छोड़ सकते हैं. यदि आपको यहां पर उपलब्ध कुछ भी सामान की आवश्यकता हो तो यहां से ले जा सकते हैं, जिसके एवज में आपको कुछ भी नहीं देना होगा. इससे आप अपनी आवश्यकता को पूर्ण कर सकते हैं. नेकी की दीवार की शुरुआत वर्ष 2016 में कटिहार के बरमसिया वार्ड नंबर आठ के आठ सदस्य कार्तिक प्रसाद द्वारा किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










