दहेज वाली शादी में नहीं होंगे शामिल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2017 4:25 AM

विज्ञापन

कटिहार : बाल विवाह की रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अक्तूबर को जिलेभर के करीब आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कराने को लेकर विभाग द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है. छात्र-छात्राएं किन बातों का शपथ लेंगे. इसकी भी […]

विज्ञापन

कटिहार : बाल विवाह की रोकथाम एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अक्तूबर को जिलेभर के करीब आठ लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण कराने को लेकर विभाग द्वारा दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है. छात्र-छात्राएं किन बातों का शपथ लेंगे. इसकी भी मुद्रित प्रति उपलब्ध करायी जा रही है.

शपथ सामग्री के अनुसार, छात्र-छात्राएं इस बात की शपथ लेंगे कि 18 साल से कम उम्र की लड़की या 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी में वे लोग सम्मिलित नहीं होंगे. साथ ही दहेज के लेन-देन वाले शादी समारोह में भी शामिल नहीं होंगे. बाल विवाह की रोकथाम एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन को लेकर चलाये गये अभियान में सहभागी बनेंगे. साथ ही बिहार को बाल विवाह व दहेज प्रथा से मुक्त करने को लेकर प्रतिज्ञा लेंगे. राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है.

सभी विद्यालयों में होगा शपथ ग्रहण : शहर के महेश्वरी अकादमी परिसर स्थित जिला शिक्षा कार्यालय में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेशचंद्र देव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में डीइओ ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दो अक्तूबर को 11:00 बजे दिन में सभी विद्यालयों यथा सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जायेगा,
जिसमें छात्र-छात्राएं शपथ लेंगे. बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर छात्र-छात्राओं के द्वारा शपथ लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद विद्यालय प्रधान संबंधित बीइओ को यह रिपोर्ट करेंगे कि उनके यहां कितने लोग शपथ ग्रहण में शामिल हुए. बीइओ के द्वारा समेकित रिपोर्ट 4 बजे अपराहान तक डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान ई-मेल पर भेजेंगे,
जिसके बाद जिला की समेकित रिपोर्ट डीएम व राज्य मुख्यालय को भेजा जायेगी. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जगतपति चौधरी, डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा विद्यासागर सिंह, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा अजय सिंह, डीपीओ शिवनाथ रजक आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन