त्योहार में बिजली दे रही धोखा, उपभोक्ता परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2017 4:24 AM
कटिहार : पूजा-त्योहार का समय आते ही विद्युत आपूर्ति में कटौती शुरू हो गयी है. नवरात्र पर लोग भक्ति में डूबे हुए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति में कटौती किये जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली कब आयेगी और कब चली जायेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. वैसे […]
कटिहार : पूजा-त्योहार का समय आते ही विद्युत आपूर्ति में कटौती शुरू हो गयी है. नवरात्र पर लोग भक्ति में डूबे हुए हैं, लेकिन विद्युत आपूर्ति में कटौती किये जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिजली कब आयेगी और कब चली जायेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं रहती है. वैसे तो पिछले एक पखवारे से बिजली की आंख-मिचौनी का खेल जारी है. लेकिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार अब तक नहीं हो पायी है. बिजली जब जाती है,
तो लगातार दो घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है. इस दौरान लोग गर्मी में छटपटाते रहते हैं. कई इलाकों में बिजली हर दस मिनट पर आती और जाती रहता है. विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं रहने के कारण लोगों को मुश्किल हो रही है. राजस्व देने में अव्वल रहने वाले इस जिले में विद्युत आपूर्ति में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है. ऐसे में उपभोक्ता किससे गुहार लगाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










