खैरा पैक्स अध्यक्ष ने पत्नी की हत्या कर शव फेंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2017 6:37 AM

विज्ञापन

समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के पश्चिम चांदपुर पंचायत के रामनगर नरहैया कोसी धार में 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. नदी किनारे से गुरुवार की सुबह पोठिया पुलिस ने शव को बरामद किया है. शव की पहचान समेली प्रखंड के खैरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविकांत सिंह उर्फ […]

विज्ञापन

समेली : पोठिया ओपी क्षेत्र के पश्चिम चांदपुर पंचायत के रामनगर नरहैया कोसी धार में 22 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. नदी किनारे से गुरुवार की सुबह पोठिया पुलिस ने शव को बरामद किया है.

शव की पहचान समेली प्रखंड के खैरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रविकांत सिंह उर्फ भोला मंडल की चौथी पत्नी सरिता देवी के रूप में की गयी है. शव मिलने के बाद ही क्षेत्र में आग की तरह बात फैल गयी. घंटों मशक्कत के बाद शव की पहचान की जा सकी. इधर, शव मिलने के बाद पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है. बताया जाता है कि बुधवार की रात विवाहिता की हत्या कर शव को नदी किनारे ठिकाने लगाने के उद्देश्य से

खैरा पैक्स अध्यक्ष…
फेंका गया है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पड़ोसियों ने बताया कि सरिता देवी की शादी दस वर्ष पूर्व रविकांत सिंह उर्फ भोला मंडल के साथ हुई थी. हाल के एक सप्ताह से दोनों के बीच अनबन हो रही थी. पुलिस अंदाजा लगा रही है कि साक्ष्य छुपाने के लिए घर से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर कोसी नदी में शव को फेंका गया है. आनन-फानन में शव को किनारे में ही फेंक दिया. घटना की जानकारी सुबह राहगीरों ने पोठिया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार सदल-बल पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. मृतका सरिता का मायका सुपौल जिला के सखुआ में बताया जाता है. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने आरोपित के घर पर छापेमारी की तो सभी घर छोड़कर फरार थे.
पैक्स अध्यक्ष ने की थी चार शादी : पैक्स अध्यक्ष रविकांत सिंह उर्फ भोला मंडल ने चार शादी की थी. उसकी पहली शादी मीरा देवी से हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि दूसरी व तीसरी पत्नी पति की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गयी और दूसरी जगह शादी रचा ली. बाद में पहली पत्नी ने ही चौथी शादी सुपौल जिले के सखुआ में सरिता देवी से दस वर्ष पूर्व करायी थी. ग्रामीणों के अनुसार चारों बीवी में किसी को संतान नहीं है. इस मामले में जितनी जुबान उतनी बातें हो रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन