सरकारी व निजी िनर्माण कार्य पर ब्रेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 5:16 AM
कटिहार : जिले में इन दिनों बालू की किल्लत से निर्माण कार्य पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुका है. पिछले करीब एक महीने से हर दिन बालू के रेट में वृद्धि हो रही है जिससे लोग परेशान हैं. पर्याप्त बालू नहीं आने की वजह से जिले में बालू की किल्लत हो गयी है. कुछ […]
कटिहार : जिले में इन दिनों बालू की किल्लत से निर्माण कार्य पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुका है. पिछले करीब एक महीने से हर दिन बालू के रेट में वृद्धि हो रही है जिससे लोग परेशान हैं. पर्याप्त बालू नहीं आने की वजह से जिले में बालू की किल्लत हो गयी है. कुछ जरूरी काम तो लोग लोकल बालू का इस्तेमाल कर निबटा रहे हैं. अधिकांश सरकारी व निजी निर्माण कार्य पर ब्रेक लगा हुआ है.
प्रभात खबर ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर जाकर बालू की स्थिति का जायजा लिया तो यह बात सामने आयी कि खदान से बालू नहीं पहुंचने की वजह से जिले में बालू की किल्लत हो रही है. बालू की किल्लत होने की वजह से सीमेंट एवं छड़ सहित अन्य निर्माण सामग्री की बिक्री पर भी व्यापक असर पड़ा है. बालू, गिट्टी, सीमेंट बेचने वाले कई प्रतिष्ठानों के प्रोपराइटर ने बताया कि बालू की कमी की वजह से उनका धंधा पूरी तरह चौपट हो गया है. पिछले एक महीने से कोई काम नहीं हो रहा है. कारण पूछने पर यह जानकारी मिली की खदान में ही कई तरह की कठिनाई हो रही है. जिसकी वजह से कटिहार बालू नहीं पहुंच पाता है.
एक प्रतिष्ठान के प्रोप्राइटर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि खनन विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक के कड़े रुख की वजह से बालू के कारोबार पर असर पड़ा है. बालू की किल्लत की वजह से इसकी कीमत में काफी उछाल हो गया है. एक महीने के भीतर बालू दोगुना से अधिक रेट में बिक रहा है. सोमवार को कई बालू विक्रेताओं के पास जब कीमत के बारे में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा जानकारी मिली की 7000 से 7500 रुपया सौ सीएफटी की दर से मिल रही है. अगर अभी और कुछ दिन इस रेत में इजाफा होगी. जानकारों की माने तो आने वाले एक सप्ताह के भीतर प्रति 100 सीएफटी की कीमत आठ हजार रुपया से अधिक हो जायेगा.
यानी 70 से 80 हजार रुपया प्रति ट्रक बालू मिल रही है. जबकि एक महीना पूर्व 2800 से 3500 रुपया प्रति सीएफटी बालू मिलती थी. यानी 20 से 30 हजार रुपया प्रति ट्रक बालू लोगों को मिल जाती थी. खान व भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह के गृह जिले में बालू की कीमतों में उछाल होने से आम लोगों के पक्का मकान बनाने के सपने को भी झटका लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










