मालगाड़ी पर लोड जेसीबी में लगी आग, टेक्नीशियन की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2017 5:15 AM
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी पर लोड जेसीबी में रविवार के अपराह्न 2:30 बजे हाइ टेंशन विद्युत तार से भीषण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भीषण थी कि जेसीबी टेक्नीशियन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी जल कर मौत हो गयी. इस घटना […]
कटिहार : कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी पर लोड जेसीबी में रविवार के अपराह्न 2:30 बजे हाइ टेंशन विद्युत तार से भीषण आग लग गयी. आग की लपटें इतनी भीषण थी कि जेसीबी टेक्नीशियन को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी जल कर मौत हो गयी. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे रेल प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है.
आग बुझाने में जुटी रेल प्रशासन व अग्निशमन दस्ता की टीम को साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. जानकारी के अनुसार सुधानी-तेलता रेलखंड पुल संख्या-133 के निकट रेल पटरी मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो गया है. पुल मरम्मत के कार्य कर रहे ठेकेदार के निर्देश पर पोकलेन जेसीबी को मालगाड़ी में चढ़ा कर कोडरमा ले जाया जा रहा रहा था. रेलवे अधिकारी के अनुसार जेसीबी मशीन को कुमेदपुर रेलवे स्टेशन पर चढ़ाया गया था और उसे कोडरमा लेकर जाना था. इसी बीच कटिहार रेलवे स्टेशन पर यह हादसा हो गया.
आग बुझने उपरांत जेसीबी से मृतक के शव बाहर निकाला गया. रेल प्रशासन व घायल के बयान के अनुसार मृतक की पहचान झारखंड के कोडरमा बैजाचक निवासी सिनोद कुमार 20 वर्ष पिता घनश्याम मंडल के रूप में की गयी. घटना की प्राथमिकी कटिहार जीआरपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना में घायल प्रदीप कुमार मंडल पिता दिनेश मंडल गोड्डा निवासी को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. रेल प्रशासन के प्रयास पर घंटे भर बाद अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच सका. तब तक जेसीबी जल कर खाक हो चुका था. मौके पर डीआरएम सहित रेल के वरीय पदाधिकारी आग को देखने के सिवा कुछ भी करने की स्थिति में घंटे भर तक नहीं थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










