जीत मिलते ही खुशी से रो पड़ीं कटिहार की खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2017 5:05 AM
कटिहार : अंडर-19 के बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला मेजबान कटिहार एवं बेगूसराय के बीच हो रहा था. कांटे की टक्कर में कभी बेगूसराय कटिहार पर भारी पड़ रहा था, तो कभी कटिहार बेगूसराय पर भारी पड़ रहा था. दर्शकों का भी उत्साह बढ़ता जा रहा था. इसी दौरान कांटे के मुकाबले में अंडर-19 बालिका […]
कटिहार : अंडर-19 के बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबला मेजबान कटिहार एवं बेगूसराय के बीच हो रहा था. कांटे की टक्कर में कभी बेगूसराय कटिहार पर भारी पड़ रहा था, तो कभी कटिहार बेगूसराय पर भारी पड़ रहा था. दर्शकों का भी उत्साह बढ़ता जा रहा था. इसी दौरान कांटे के मुकाबले में अंडर-19 बालिका वर्ग में कटिहार ने बेगूसराय को 18-17 से पछाड़ कर जीत अपने नाम कर लिया. जैसे ही रेफरी ने जीत की घोषणा की, वैसे ही कटिहार की कई खिलाड़ी खुशी से रो पड़ीं.
वे एक दूसरे से को गले लगा कर रोने लगीं. इस दृश्य को देखकर डीएम मिथिलेश मिश्र भी भावुक हो उठे. बाद में तालियों से सबने मेजबान कटिहार की बालिका टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










