27 लाख रुपये का गबन

Updated:
विज्ञापन

भ्रष्टाचार . दो प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी का आदेश प्रखंड के दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने भवन निर्माण के लिए राशि तो निकाल ली, लेकिन भवन निर्माण नहीं कराया. लाखों के गबन का मामला प्रकाश में आते ही विभाग हरकत में आया और दोनों प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश बीइओ को दिया है. फलका […]

विज्ञापन

भ्रष्टाचार . दो प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी का आदेश

प्रखंड के दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने भवन निर्माण के लिए राशि तो निकाल ली, लेकिन भवन निर्माण नहीं कराया. लाखों के गबन का मामला प्रकाश में आते ही विभाग हरकत में आया और दोनों प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश बीइओ को दिया है.
फलका : जिले के फलका प्रखंड के दो स्कूलों के प्रधानाध्यापकों द्वारा राशि निकासी के बाद भी भवन निर्माण नहीं कर लाखों की राशि का गबन करने का खुलासा हुआ है. जांच के दौरान पकड़ में आने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया और तीन दिनों के भीतर राशि गबन करने वाले प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी किया गया है.
गबन का यह खुलासा शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्राशि एवं सर्व शिक्षा अभियान कटिहार पदाधिकारी विद्यासागर सिंह के पत्र से हुआ है. श्री सिंह ने अपने कार्यालय के पत्रांक-सी डब्लू /2017/1361, नौ अगस्त को फलका बीइओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. पत्र में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 में प्राथमिक विद्यालय गोंसाई मिलिक की प्रभारी प्रधानाध्यापक गागरी कुमारी द्वारा भवन निर्माण कार्य में 14 लाख 64 हजार 288 रुपये सरकारी राशि गबन किया गया है. इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मघेली के पूर्व प्रधानाध्यापक अब्दुल मन्नान द्वारा 12 लाख रुपये सरकारी राशि गबन किया गया है. शिक्षा विभाग ने फलका बीईओ को तीन दिनों के भीतर स्थानीय थाना में दोनों प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कांड संख्या सहित अधोहस्ताक्षरी को भेजना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक द्वारा करीब 27 लाख रुपये की सरकारी राशि गबन किया गया है.
शिक्षा विभाग ने तीन दिनों के भीतर बीइओ को दिया प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश
फलका के प्राथमिक विद्यालय गोसांई मिलिक व उमवि मघेली के पूर्व प्रधानाध्यापक पर है आरोप
डीपीओं के पत्र से हुआ मामले का खुलासा
ट्रेन की ठोकर से घायल युवक पांच घंटे तक तड़पता रहा, मौत
मनसाही. थाना थाना क्षेत्र के कटिहार-मनिहारी रेल पथ पर शुक्रवार को दिन के 11 बजे के करीब मनसाही-कुमारीपुर हाल्ट के बीच राघोपुर के पास कटिहार की ओर से आ रही डाउन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. ट्रेन से ठोकर लगने के बाद पांच घंटे तक युवक वहीं तड़पता रहा, पर किसी ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया. घायल युवक को देखने के लिए भीड़ लगी थी, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया. यहां तक कि घटना के पांच घंटे बाद भी रेल पुलिस नहीं पहुंची. मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी. युवक कांवरिया वाला कपड़े पहने हुए था. खबर लिखे जाने तक मौके पर रेल पुलिस नहीं पहुंची थी.
केस कटवा समझ यूपी के युवक की कर दी पिटाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन