87 बाइकसवारों से वसूला 38700 रुपये जुर्माना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कई नाबालिग भी बाइक चलाते पकड़े गये डीटीओ ने अभिभावकों से की अपील, नाबालिग बच्चों को न दें बाइक कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर डीटीओ अमरेंद्र पंकज के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान का मकसद वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति […]
विज्ञापन
कई नाबालिग भी बाइक चलाते पकड़े गये
डीटीओ ने अभिभावकों से की अपील, नाबालिग बच्चों को न दें बाइक
कटिहार : नगर थाना क्षेत्र के शहीद चौक पर डीटीओ अमरेंद्र पंकज के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस के सहयोग से चेकिंग अभियान चलाया गया. वाहन चेकिंग अभियान का मकसद वाहन चालकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. इस क्रम में दो से चार वैसे वाहन चालकों को भी पकड़ा गया, जो नाबालिग थे. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर परिवहन विभाग नित्य जिले में वाहन चेकिंग अभियान चला रहा है. इस क्रम में दर्जनों मोटरसाइकिल से जुर्माना वसूला जा रहा है.
वाहन चेकिंग अभियान में प्रथम वैसे चालक को पकड़ा जा रहा था जो हेलमेट नहीं लगाये थे. डीटीओ अमरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शहीद चौक पर वाहन चेकिंग के क्रम में 87 दो पहिया वाहन चालकों को पकड़ा गया. इसमें अधिकांश चालक के पास हेलमेट नहीं था. पकड़े गये वाहन चालकों से 38700 रुपये जुर्माना वसूला गया. डीटीओ श्री पंकज ने बताया कि इस प्रकार के वाहन चेकिंग अभियान का मकसद एक तो वाहन चालकों में ट्रैफिक नियम का पालन तथा दूसरा सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. डीटीओ अमरेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने न दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










