तीनगछिया में जाम से नहीं मिल रही राहत

Updated:
विज्ञापन

तीनगछिया चौक पर सड़क के किनारे बना है धर्मकांटा वजन कराने के लिए वाहनों की लगी रहती है कतार कटिहार : शहर के बाजार समिति तीनगछिया चौक पर आये दिन जाम लगता है. इस कारण रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि बाजार समिति तीनगछिया चौक […]

विज्ञापन

तीनगछिया चौक पर सड़क के किनारे बना है धर्मकांटा

वजन कराने के लिए वाहनों की लगी रहती है कतार
कटिहार : शहर के बाजार समिति तीनगछिया चौक पर आये दिन जाम लगता है. इस कारण रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. गौरतलब है कि बाजार समिति तीनगछिया चौक पर सड़क के किनारे बने धर्मकांटा पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रक और ट्रैक्टर का वजन किया जाता है. इससे इस चौक पर हमेशा जाम लगा रहता है. ट्रकों व ट्रैक्टरों की लंबी कतार हमेशा यहां देखी जा सकती है. सोमवार को भी इस रास्ते से गुजरने वाले दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. चौंकाने वाली बात यह है कि रोजाना इस चौक पर इस तरह का मंजर देखा जा सकता है,
लेकिन ट्रैफिक पुलिस व जिला प्रशासन की ओर से आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. जाम इतना भयानक लगा रहता है कि थोड़ी सी भी चूक होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है. सोमवार करीब 11 बजे लोगों को इसी प्रकार की परेशानी से जूझना पड़ा. जिला प्रशासन की अनदेखी की वजह से लोगों को प्रत्येक दिन यहां जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन