पुत्र ने पिता को कुलहाड़ी से काट डाला, मौत

Updated at : 28 Jul 2017 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
पुत्र ने पिता को कुलहाड़ी से काट डाला, मौत

कटिहार (कोढ़ा), प्रतिनिधि : बिहार में कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में शुक्रवार की सुबह परिवारिक विवाद में कुलयुगी पुत्र ने अपने पिता मो बदरूद्दीन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के […]

विज्ञापन

कटिहार (कोढ़ा), प्रतिनिधि : बिहार में कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में शुक्रवार की सुबह परिवारिक विवाद में कुलयुगी पुत्र ने अपने पिता मो बदरूद्दीन पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में बदरूद्दीन की मौत हो गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

घटना को लेकर बताया गया कि मधुरा गांव में हफला गांव निवासी मो बदरुद्दीन कई वर्षों से दूसरी शादी कर अपने परिवार के साथ रहता था. पहली पत्नी के पुत्र मो गुड्डू उर्फ सद्दाम हफला गांव में रहता था. शादी कर पत्नी अंगुरी खातुन को लेकर मधुरा गांव आया जाया करता था. शुक्रवार सुबह सात बजे के लगभग घर में रहने एवं पुराने परिवारिक विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा आरंभ हो गया. आक्रोशित होकर गुड्डू एवं पत्नी अंगुरी ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिसमें 50 वर्षीय मो बदरुद्दीन के सर पर एवं कंधे पर कई गहरे जख्म हो गये. घटना को देखकर स्थानीय लोगों की मदद से मो बदरुद्दीन को कटिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भरती कराया गया.

इधर, आरोपी पुत्र मो गुड्डू एवं अंगुरी को ग्रामीणों ने पकड़कर पंचायत भवन में बंद कर दिया. तथा कोढ़ा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना पाकर कोढ़ा थाना पुलिस के साथ कोलासी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र एवं पुतहु को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मेडिकल कॉलेज में इलाजरत बदरूद्दीन की मौत हो गयी. चिकित्सक ने बताया कि काफी खून बह जाने की वजह से तथा काफी गहरा जख्मी हो जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

स्थानीय मुखिया जीनत प्रवीण ने बताया कि पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर समाज को कलांकित करने का काम किया है. मामले को लेकर थानाघ्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि बदरूद्दीन के पत्नी संजिदा खातुन के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन