पेयजल के लिए भी भटकते हैं मरीज के परिजन

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल में मरीजों के सामने पेयजल का संकट बना हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीज खासे परेशान हो रहे हैं. दरअसल अस्पताल में पेयजल के लिए लगाया गया नल जहां खराब पड़ा हुआ है, वहीं चापाकल भी पानी नहीं दे रहा है. पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण खासकर […]

विज्ञापन

कटिहार : सदर अस्पताल में मरीजों के सामने पेयजल का संकट बना हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मरीज खासे परेशान हो रहे हैं. दरअसल अस्पताल में पेयजल के लिए लगाया गया नल जहां खराब पड़ा हुआ है, वहीं चापाकल भी पानी नहीं दे रहा है. पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण खासकर गरीब मरीजों को पानी खरीदकर पीना खल रहा है. भर्ती मरीज के परिजन को पानी के लिए चाय नाश्ता की दुकान पर जाना पड़ता है. कहने के लिए सदर अस्पताल परिसर में सप्लाई वाटर की व्यवस्था की गई है.

पर, पिछले कई दिनों से सप्लाई वाटर का नल में पानी नहीं आ रहा है. नल के इर्द-गिर्द गंदगी फैली है. एक नल बाहर कैंपस में हैं, जिसमें यदाकदा ही पानी दिखता है. इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार का कहना है कि सदर अस्पताल परिसर में चार चापाकल हैं. इसमें तीन चालू हैं तथा एक खराब पड़ा हुआ है. सप्लाई वाटर की व्यवस्था है. शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी जल्द की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन