लगातार बारिश से जलजमाव, राह चलना मुश्किल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शहर की कई सड़कों पर लगा घुटने भर पानी कटिहार : लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मंगलवार की सुबह से ही झमाझम बारिश होने के कारण लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. लोग जरूरी काम को लेकर भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं. रिक्शा, […]
विज्ञापन
शहर की कई सड़कों पर लगा घुटने भर पानी
कटिहार : लगातार बारिश के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मंगलवार की सुबह से ही झमाझम बारिश होने के कारण लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है. लोग जरूरी काम को लेकर भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं. रिक्शा, ठेला, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले, मजदूरी करने वाले लोगों के लिए काफी मुश्किल का समाना करना पड़ा. हालांकि बारिश होने के कारण लोगों को गरमी से भी राहत मिली है. बारिश से धान की फसल को काफी फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है.
शहर की तमाम सड़कों पर कीचड़ व जलजमाव होने जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी. लगातार हो रही बारिश के कारण निगम क्षेत्र के कई इलाकों में जलजमाव की उत्पन्न हो गयी है. शहर के अड़गडा चौक, अनाथालय रोड, एमजी रोड मंगल बाजार, सदर अस्पताल पुरानी बस स्टैंड में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इतना ही नहीं निगम क्षेत्र के कई टोला मुहल्लाें में भी जलजमाव से परेशानी बढ़ गयी है. शहर के लोग इस समस्या से खासे परेशान हैं.
पुराना बस स्टैंड में भी लगा पानी : नगर निगम कार्यालय के समक्ष अवस्थित पुराना बस स्टैंड जो वर्तमान में अब आटो स्टैंड बन गया है. बारिश के कारण इस जगह पर आना यात्रियों के लिए मुश्किल भरा हो गया है. लगातार हो रही बारिश के कारण बारिश से उक्त जगह पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गया है. यात्रियों को इसी जलजमाव मैं चढ़ा या उतारा जा रहा है. जल जमाव के कारण स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है. जल जमाव के कारण उनकी दुकानों पर खरीददार नहीं जा रहे हैं. नगर निगम प्रशासन इस मसले पर चुप्पी साधे हुआ है. बारिश के कारण सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है. मरीज व मरीज के परिजन इसी जलजमाव से परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










