पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा गोरखधाम मंदिर: मंत्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने की प्रेस वार्ता, रैली में चलने के लिए लोगों से की अपील कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित गोरखनाथ मंदिर, मनिहारी के गोगाबिल झील व बारसोई के पीर मजार स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में जल्द ही विकसित किया जायेगा. ये बातें रविवार की सुबह पर्यटन मंत्री अनीता […]
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने की प्रेस वार्ता, रैली में चलने के लिए लोगों से की अपील
कटिहार : जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित गोरखनाथ मंदिर, मनिहारी के गोगाबिल झील व बारसोई के पीर मजार स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में जल्द ही विकसित किया जायेगा. ये बातें रविवार की सुबह पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने अतिथिगृह में प्रेस वार्ता में कहीं. मंत्री ने कहा कि 27 अगस्त को गांधी मैदान पटना में राजद की ओर से महारैली की जा रही है. कटिहार जिले के तमाम लोगों को इस रैली में भाग लेने के लिए न्योता देने आयी हूं. मंत्री ने कहा कि बिहार में कटिहार की गौरवमयी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही है. कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड स्थित मानस मंदिर, गोरखनाथ शिव पार्वती मंदिर मिनी बाबा धाम के रूप में प्रचलित है.
यहां बाबाधाम की तर्ज पर भक्तों बड़ी संख्या में आते हैं. साथ ही मनिहारी के पवित्र गंगा नदी में स्नान कर लाखों कांवरिया सावन महीने के प्रत्येक सोमवारी एवं पूर्णिमा के दिन जलाभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं. खासकर सावन की पूर्णिमा में बाबा गोरखनाथ मंदिर में बिहार राज्य के अलावा पश्चिम बंगाल, असम तथा नेपाल से भी बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष भक्तजन पूजा अर्चना करने आते हैं. ऐसी स्थिति में सरकार ने इस मंदिर को पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करना चाहती है. पर्यटन मंत्री अनीता देवी ने कहा कि जल्द ही इस दिशा में कारगर कदम उठाये जायेंगे. साथ ही मनिहारी परिक्षेत्र स्थित गोगाबिल झील को भी पर्यटन क्षेत्र बनाया जायेगा. इस दिशा में भी उचित कार्रवाई की जा रही है. बारसोई स्थित पीर मजार मजार को भी पर्यटन क्षेत्र क्षेत्र बनाने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है. इस अवसर पर कांग्रेस विधायक पूनम पासवान, राजद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव श्रीकांत मंडल, प्रदेश महासचिव राम आशीष चौहान, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जिला युवा राजद अध्यक्ष राजेश कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, मिथुन कुमार यादव, सचिव नीलांबर कुमार, निखिल कुमार, कुन्दन पोद्दार, राजेश कुमार यादव, अबू कुमार, मो समीर एवं जदयू जिलाध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










