पर्यटन मंत्री को सुविधा नहीं मिलने पर बिफरे

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : जिला मुख्यालय स्थित अतिथिगृह में रविवार की सुबह पर्यटन मंत्री अनीता देवी सहित उनके साथ आये लोगों को समय पर चाय, नाश्ता नहीं मिला. इस पर पर्यटन मंत्री के आप्त सचिव ने अतिथि गृह में मीडिया कर्मियों के सामने इस मुद्दे को रखते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने पर्यटन मंत्री की सुधि […]

विज्ञापन

कटिहार : जिला मुख्यालय स्थित अतिथिगृह में रविवार की सुबह पर्यटन मंत्री अनीता देवी सहित उनके साथ आये लोगों को समय पर चाय, नाश्ता नहीं मिला. इस पर पर्यटन मंत्री के आप्त सचिव ने अतिथि गृह में मीडिया कर्मियों के सामने इस मुद्दे को रखते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने पर्यटन मंत्री की सुधि नहीं ली. पेयजल तक की व्यवस्था नहीं की गयी.

चाय, नाश्ते तक का इंतजाम नहीं था. मंत्री के आप्त सचिव का बयान डीएम तक पहुंचा, तो उन्होंने तत्काल एक पदाधिकारी को अतिथि गृह की व्यवस्था संभालने के लिए भेजा. कुछ देर में डीएम मिथिलेश मिश्र स्वयं जिला अतिथि गृह पहुंचे. डीएम ने बताया कि मंत्री जी का आगमन कल ही शनिवार को हो चुका था. शनिवार को व्यवस्था कर दी गयी थी, लेकिन रविवार की सुबह व्यवस्था में थोड़ा विलंब हुआ, लेकिन समय रहते सारी व्यवस्था कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन