अंचल कार्यालय का घेराव, क‍िया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

प्राणपुर : किसान जाति के लोगों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर शुक्रवार को जमकर हो-हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान जाति के लोग जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के विरोध में हंगामा कर रहे थे. आक्रोशित महिलाओं ने हाथ में जूता-चप्पल लेकर प्रदर्शन किया. प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन 5000 किसान जाति के […]

विज्ञापन

प्राणपुर : किसान जाति के लोगों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर शुक्रवार को जमकर हो-हंगामा किया. सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसान जाति के लोग जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के विरोध में हंगामा कर रहे थे.

आक्रोशित महिलाओं ने हाथ में जूता-चप्पल लेकर प्रदर्शन किया. प्रखंड क्षेत्र में तकरीबन 5000 किसान जाति के लोग स्थायी रूप से जीवन यापन करते आ रहे हैं. इसमें से अधिसंख्य परिवार के बच्चे शिक्षित हैं. ये लोग अनुसूचित जनजाति का दर्जा एवं जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण सरकारी लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं. इसी को लेकर आक्रोशित लोगों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर हंगामा किया.

शुक्रवार को हर बार की तरह किसान जाति की महिलाएं रेणु देवी, आलोका देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, विष्णो देवी, कल्पना देवी, डालो देवी, बीणा देवी समेत किसान जाति संघ के जिलाध्यक्ष विकास कुमार मंडल, प्रखंड अध्यक्ष स्वपन कुमार मंडल, प्रखंड सचिव दयाल कुमार मंडल, तपेश कुमार मंडल, मंगल कुमार मंडल, विशाल कुमार मंडल, कालीचरण मंडल एवं मंटू मंडल की अगुवाई में लोगों ने अंचल कार्यालय का घेराव किया और सीओ अरुण कुमार सरोज के खिलाफ नारेबाजी की. अंचल कर्मियों से धक्का मुक्की भी की गयी. सूचना पर मौके पर प्राणपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार आनंद पुलिस बल के साथ पहुंचे व अंचलाधिकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कर शांत किया.

इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लड्डू सिंह ने किसान जाति के लोगों को समझा-बुझाकर उनके हक दिलाने का एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आश्वासन दिया. अंचलाधिकारी अरुण कुमार सरोज ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देशानुसार चसोर जाति को किसान जाति का प्रमाण पत्र दिया जायेगा. वहीं चसोर जाति के सैकड़ों ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा की अगर प्रमाण पत्र नहीं मिला, तो अगले सप्ताह हजारों की संख्या में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. आक्रोशित लोगों ने डीएम से शीघ्र जाित प्रमाणपत्र दिलवाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन