गंगा व बरंडी में उफान जारी

Updated:
विज्ञापन

राहत. महानंदा नदी व कोसी के जल स्तर में आयी कमी महानंदा के जल स्तर में कमी होने के बाद कटाव का खतरा बढ़ा है, जबकि इस नदी के बाढ़ का पानी तटबंध के भीतर करीब एक दर्जन पंचायत के गांव में फैल चुका है जिससे लोग परेशान हैं. कटिहार : महानंदा नदी के जल […]

विज्ञापन

राहत. महानंदा नदी व कोसी के जल स्तर में आयी कमी

महानंदा के जल स्तर में कमी होने के बाद कटाव का खतरा बढ़ा है, जबकि इस नदी के बाढ़ का पानी तटबंध के भीतर करीब एक दर्जन पंचायत के गांव में फैल चुका है जिससे लोग परेशान हैं.
कटिहार : महानंदा नदी के जल स्तर में शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी कमी दर्ज की गयी. पिछले 12 घंटे के दौरान करीब पांच सेंटीमीटर से 25 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गयी है. महानंदा नदी के जल स्तर में कमी होने के बाद कटाव का खतरा बढ़ गया है, जबकि इस नदी के बाढ़ का पानी तटबंध के भीतर करीब एक दर्जन पंचायत के गांव में फैल चुका है. तटबंध के भीतर बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को प्रखंड मुख्यालय सहित दूसरे अन्य जगह पर जाने में आने जाने में अब भी कठिनाई हो रही है. दूसरी तरफ गंगा व बरंडी नदी के जल स्तर में वृद्धि अब भी जारी है.
गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से मनिहारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीर मजार के पीछे भीषण कटाव अब भी जारी है. हालांकि कटाव पर काबू पाने के लिए. यहां तेजी से कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है. इस बीच फलका प्रखंड अंतर्गत थॉमस जमींदारी बांध में निसुंदरा पुल के पास बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल ने सभी तटबंध व स्पर को सुरक्षित होने का दावा किया है. दूसरी तरफ नया प्राथमिक विद्यालय लालगंज भगतटोला के अस्तित्व पर अब भी संकट बरकरार है.
जल स्तर में वृद्धि से दहशत में लोग
गंगा व कोसी नदी के जल स्तर में शनिवार को भी वृद्धि जारी रही. जिससे लोगों का दहशत बरकरार है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की शाम 25.32 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार की सवेरे बढ़कर 25.39 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जल स्तर 28.50 मीटर दर्ज किया गया था,जो 12 घंटे बाद शनिवार की सुबह 28.59 मीटर हो गया. बारंडी का जल स्तर शुक्रवार की शाम 28.63 मीटर था,जो शनिवार को 28.69 मीटर हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन