खतरे के निशान से ऊपर बह रही महानंदा

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ . गंगा व कोसी में उफान जारी, थाॅमस जमींदारी बांध से हो रहा पानी का रिसाव कटिहार : महानंदा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोग दहशत में है. पिछले 24 घंटे से जल स्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण यह नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान काे पार […]

विज्ञापन

बाढ़ . गंगा व कोसी में उफान जारी, थाॅमस जमींदारी बांध से हो रहा पानी का रिसाव

कटिहार : महानंदा नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि से लोग दहशत में है. पिछले 24 घंटे से जल स्तर में अत्यधिक वृद्धि के कारण यह नदी कई स्थानों पर खतरे के निशान काे पार कर गयी है. इस दौरान नदी के जल स्तर में करीब 80 सेंटीमीटर से लेकर 140 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि अब भी जारी है. गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से मनिहारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीर मजार के पीछे भीषण कटाव जारी है. हालांकि कटाव पर काबू पाने के लिए यहां तेजी से कटाव निरोधक कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को मुख्य अभियंता,
बाढ़ संघर्षात्मक दल के अध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता व कार्यपालक अभियंता ने जिले के विभिन्न तटबंधों एवं कटाव स्थल का जायजा लिया. इस बीच फलका प्रखंड अंतर्गत थॉमस जमीनदारी बांध में निसुन्दरा पुल के पास पानी का रिसाव होना जारी है. अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर यहां पानी के रिसाव को रोकने को लेकर काम शुरू किया गया है. दूसरी तरफ प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय लालगंज भगतटोला के अस्तित्व पर अब भी संकट बरकरार है.
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार के अंतर्गत झौआ-लाभा-महानंदा दाया तटबंध के चेन संख्या 911 के पास जारी कटाव से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद मेहता ने बताया कि लालगंज भगत टोला में कटाव स्थल को सुरक्षित कर लिया गया है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो कभी भी नया प्राथमिक विद्यालय नदी में विलीन हो सकता है. इधर महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर आ जाने से लोगों के बीच भय का माहौल है. नदियों के बढ़ते जलस्तर तथा विभिन्न स्थानों पर हो रहे कटाव से लोग की सांस अटकी है. लोग संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित हैं.
दहशत में हैं तटवर्ती गांव के लोग : महानंदा नदी के जलस्तर में मंगलवार को खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है. पिछले 24 घंटे के दौरान इस नदी के जलस्तर में 80 से 140 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी. गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्वि जारी है. महानंदा नदी के लाल निशान पार करने के बाद आस-पास के गांव में दहशत व्याप्त हो गया है. दूसरी तरफ गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में 2 से 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में सोमवार की शाम जलस्तर 30.96 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे को बढ़कर 31.29 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.85 मीटर था, जो बढ़कर 31.10 मीटर हो गया. यहां एक सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कुर्सेल में सोमवार की शाम 31.25 मीटर था, जो सवेरे बढ़कर 31.55 मीटर हो गया. यहां पर 15 सेंटीमीटर लाल निशान से ऊपर है. जबकि दुर्गापुर में 07 सेंटीमीटर खतरे की निशान से ऊपर बह रही है. दुर्गापुर में जलस्तर 28.10 मीटर था,जो 12 घंटे बाद बढ़कर 28.12 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 26.99 मीटर था, जो मंगलवार की सवेरे बढ़कर 26.70 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 29.25 मीटर था,जो बढ़कर 29.55 मीटर हो गया. धबोल में इस नदी का जल स्तर सोमवार की शाम 28.64 मीटर था.12 घंटे बाद यानी मंगलवार की सवेरे यहां का जल स्तर 28.94 मीटर हो गया. वहीं गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार गंगा नदी के रामायणपुर में सोमवार की शाम 24.32 मीटर दर्ज किया गया, जो मंगलवार की सवेरे बढ़कर 24.52 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 27.13 मीटर दर्ज किया गया था,जो 12 घंटे बाद मंगलवार की सुबह 27.15 मीटर हो गया. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर सोमवार की शाम 27.20 मीटर दर्ज की गयी. मंगलवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़ कर 27.30 मीटर हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन