12 घंटे में 80 सेंटीमीटर बढ़ा जल स्तर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुसीबत. फिर से बौराई महानंदा नदी, तट पर बसे लोगों में दहशत का माहौल नदी के जलस्तर में 12 घंटे के दौरान 10 सेंटीमीटर से लेकर 80 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि अब भी जारी है. गंगा नदी का जलस्तर वृद्धि होने से मनिहारी […]
विज्ञापन
मुसीबत. फिर से बौराई महानंदा नदी, तट पर बसे लोगों में दहशत का माहौल
नदी के जलस्तर में 12 घंटे के दौरान 10 सेंटीमीटर से लेकर 80 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि अब भी जारी है. गंगा नदी का जलस्तर वृद्धि होने से मनिहारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीर मजार के पीछे भीषण कटाव जारी है.
कटिहार : जिले के महानंदा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे से फिर वृद्धि शुरू हो गयी है. इस नदी के जल स्तर में 12 घंटे के दौरान 10 सेंटीमीटर से लेकर 80 सेंटीमीटर वृद्धि दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि अब भी जारी है. गंगा नदी का जल स्तर वृद्धि होने से मनिहारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व पीर मजार के पीछे भीषण अब कटाव जारी है. बाढ़ संघर्षात्मक दल के अध्यक्ष एमएन चौधरी, अधीक्षण अभियंता राजेंद्र प्रसाद मेहता व कार्यपालक अभियंता ने कटाव स्थल का जायजा लिया.
अभियंता की यह टीम मुख्य अभियंता से बात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया. मुख्य अभियंता के निर्देश के आलोक में कटाव निरोधक युद्ध स्तर पर शुरू किया गया है. साथ ही अधिकारियों द्वारा निगरानी रखी जा रही है. इस बीच कटाव तेज होने से स्थानीय लोग दहशतजदा है. इस बीच इस बीच फलका प्रखंड अंतर्गत थॉमस जमीनदारी बांध में निसुन्दरा पुल के पास पानी का रिसाव शुरू हो गया है. अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर यहां पानी के रिसाव को रोकने को लेकर काम शुरु किया गया है.
दूसरी तरफ प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय लालगंज भगतटोला के अस्तित्व पर अब भी संकट बरकरार है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कटिहार के अंतर्गत झौआ- लाभा- महानंदा दाया तटबंध के चेन संख्या 911 के पास जारी कटाव से यह स्थिति उत्पन्न हुयी है.यहां भी कटाव निरोधक कार्य तेजी से किया जा रहा है. नदियों के बढ़ते जलस्तर तथा विभिन्न स्थानों पर हो रहे कटाव से लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है. लोग संभावित बाढ़ को लेकर भी चिंतित नजर आने लगे है. हालांकि जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व सभी तैयारी पूरी होने का दावा किया है.
महानंदा नदी उफान पर
महानंदा नदी के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी. जबकि गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में भी वृद्वि जारी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा नदी का जलस्तर में सभी स्थानों पर 10 से 80 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. दूसरी तरफ गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में 2 से 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की शाम जलस्तर 29.38 मीटर था,जो रविवार की सवेरे को बढ़कर 30.01 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 29.00 मीटर था, जो बढ़कर 29.95 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की शाम 29.40 मीटर था,
जो सवेरे बढ़कर 30.29 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 26.40 मीटर था,जो 12 घंटे बाद बढ़कर 27.25 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 24.99 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे बढ़कर 25.23 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 27.70 मीटर था,जो बढ़कर 28.40 मीटर हो गया. धबोल में इस नदी का जल स्तर रविवार की शाम 27.04 मीटर था.12 घंटे बाद यहां का जल स्तर 27.84 मीटर हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










