गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

खुशखबरी. छह वर्षों से बंद पड़ा था आइसीयू डीएम की पहल पर शुरू बुधवार को उद्घाटन के बाद जिला अस्पताल में आइसीयू काम करने लगा है. इससे जिले के गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी. कटिहार : सदर अस्पताल स्थित आइसीयू का डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी मुकेश पांडे, मेयर विजय सिंह, सीएस श्याम चंद्र झा […]

विज्ञापन

खुशखबरी. छह वर्षों से बंद पड़ा था आइसीयू डीएम की पहल पर शुरू

बुधवार को उद्घाटन के बाद जिला अस्पताल में आइसीयू काम करने लगा है. इससे जिले के गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी.
कटिहार : सदर अस्पताल स्थित आइसीयू का डीएम मिथिलेश मिश्र, डीडीसी मुकेश पांडे, मेयर विजय सिंह, सीएस श्याम चंद्र झा ने फीता काटकर उद्घाटन किया. आइसीयू बनने के बाद लाखों की लागत से कई उपकरण यहां लगाये गये थे, लेकिन करीब छह वर्षों से आइसीयू बंद पड़ा हुआ था. जिले के मरीजों को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा था.
इससे गरीब मरीज सबसे अधिक परेशान होते थे. जब डीएम मिथिलेश मिश्र ने पदभार संभाला, तो उन्होंने सदर अस्पताल का कई बार निरीक्षण कर यहां की समस्या को जाना था. डीएम ने आइसीयू चालू नहीं होने के संबंध में सीएस से पूछा था. उस समय सीएस ने चिकित्सक की कमी होने की बात कही थी. डीएम ने इसे गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द से जल्द आइसीयू को चालू कराने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया था. इसका परिणाम यह हुआ कि लाखों की लागत से बने आइसीयू को डीएम की पहल के बाद बुधवार को दोबारा चालू किया गया.
आइसीयू उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व 16 जनवरी 2011 को स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा आइसीयू का विधिवत रूप से उद्घाटन किया गया था, लेकिन आइसीयू को मूर्त रूप प्रदान नहीं किये जाने के कारण रोगियों को लाभ नहीं मिल रहा था. छह वर्षों के बाद कटिहार सिविल सर्जन के प्रयास से आइसीयू का शुभारंभ किया गया. जिलाधिकारी ने बताया कि आइसीयू प्रारंभिक स्तर से कार्य प्रारंभ हो गया है और जो भी कमी है. धीरे-धीरे पूरी की जायेगी. डीएम ने आम लोगों से तथा जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि
आइसीयू के संचालन में चिकित्सक का सहयोग करेंगे. मेयर श्री सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब कटिहार वासियों को आइसीयू का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर श्याम चंद्र झा ने कहा कि आइसीयू में प्रारंभिक रूप से सोशल सरकुलेशन से संबंधित विभिन्न बीमारी रोगियों को ऑक्सीजन देना प्रारंभिक स्तर पर चालू कर दिया गया है. सिविल सर्जन ने बताया कि आइसीयू में बाहर से चिकित्सक नहीं आये हैं. फिलहाल सदर अस्पताल के चिकित्सक से ही काम लिया जायेगा. आइसीयू उद्घाटन समारोह में चिकित्सक आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन