डॉक्टर के इंतजार में घंटों कतार में खड़े रहे मरीज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हाल सदर अस्पताल का, समय से नहीं आते चिकित्सक कटिहार : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में मंगलवार को शल्य बाह्य विभाग कमरा संख्या 4 में 11:00 बजे तक चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इससे मरीज घंटों परेशान रहे. मरीज सुबह 8:00 बजे से ही कमरा संख्या चार के आगे कतारबद्ध होकर चिकित्सक का इंतजार कर […]
विज्ञापन
हाल सदर अस्पताल का, समय से नहीं आते चिकित्सक
कटिहार : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में मंगलवार को शल्य बाह्य विभाग कमरा संख्या 4 में 11:00 बजे तक चिकित्सक मौजूद नहीं थे. इससे मरीज घंटों परेशान रहे. मरीज सुबह 8:00 बजे से ही कमरा संख्या चार के आगे कतारबद्ध होकर चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे. मरीजों में से ज्यादा संख्या में अधिक उम्र के रोगी शामिल थे.
कतार में लगातार दो घंटे खड़े रहने के कारण वृद्ध मरीज कमरा संख्या चार के आगे कतार से निकलकर बेंच पर बैठ गये. काढ़ागोला निवासी मरीज निरंजन चौहान ने बताया कि अस्पताल सुबह 8:00 बजे आया हूं, लेकिन 11:00 बजे तक चिकित्सक नहीं आये हैं. हरिहरपुर निवासी विक्की कुमार पासवान ने बताया कि सुबह 8:00 बजे से कतार में खड़े हैं अस्पताल आए हुए हैं 11:00 बजे तक किसी ने सुधी नहीं लिया . राम पाड़ा कटिहार निवासी नूरेशा खातून का कहना है कि सुबह 9:00 बजे अस्पताल आया हूं. चिकित्सक कब तक आयेंगे पता नहीं. कटिहार विनोदपुर निवासी राजेंद्र साह ने कहा कि अस्पताल सुबह 9:00 बजे आया हूं व चिकित्सक का इंतजार कर रहा हूं.
कहते हैं स्वास्थ्य प्रबंधक : सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक किशोर कुमार का कहना है कि मौसम की खराबी के कारण चिकित्सक विलंब से अस्पताल पहुंचे थे. इस स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था कर कमरा संख्या आठ में मरीजों काे देखने की व्यवस्था की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










