बालक समेत तीन बरातियों की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मनिहारी के रसुलपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर कटिहार : कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क मार्ग पर मनिहारी थाना क्षेत्र के रसुलपुर में ट्रक व बराती से लदे ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मनिहारी थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
मनिहारी के रसुलपुर में ट्रक-ऑटो की टक्कर
कटिहार : कटिहार-मनिहारी मुख्य सड़क मार्ग पर मनिहारी थाना क्षेत्र के रसुलपुर में ट्रक व बराती से लदे ऑटो की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मनिहारी थानाध्यक्ष पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल भेज दिया.
इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व ट्रक को जब्त कर ट्रक के खलासी को हिरासत में ले लिया है. मनिहारी थानाध्यक्ष पुलिस दल-बल के साथ कटिहार सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया. पुलिस घायल व मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज मखदुमपुर निवासी मो खतीब के पुत्र की शादी में हफलागंज से 120 से अधिक बराती झारखंड के साहेबगंज स्टेशन रोड के लिए रविवार को गये थे. रविवार की रात खतीब के पुत्र का निकाह संपन्न हो गया. इसके बाद विदाई में देरी तथा वाहन को एलसीटी से पार करने वाले झमेले को देखते हुए कुछ बराती घर लौटने की सोचने लगे.
बालक समेत तीन…
घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
बराती जिस वाहन से बरात गये थे उस वाहन को आने की अनुमति लड़के के पिता व अन्य परिजनों ने नहीं दी, जिस कारण बराती रिक्शा व पैदल साहेबगंज लंच घाट पहुंचे तथा टिकट कटा कर एलसीटी पकड़ कर मनिहारी आ गये. मनिहारी से एक ऑटो रिजर्व किया और उस ऑटो से हफलागंज घर की ओर रवाना हुए. मनिहारी से हफलागंज आने के दौरान मनिहारी थाना क्षेत्र के रसुलपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी.
ट्रक व ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में तकरीबन दस बराती घायल हो गये. मनिहारी थानाध्यक्ष सह इस्पेक्टर चंद्रप्रकाश को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया. चिकित्सक ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन घायल को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान अब्दुल शकुर (62) पिता स्व जलील मखदुमपुर हफलागंज,
अशदुल्ला (07) पिता मो शारीक की मौत हो गयी. इधर मो युसूफ (70) पिता कैलू मियां जिला पूर्णिया जोड़गांव निवासी, हाजी आबिद हुसैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ एसएन राय ने घायल को बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां मो युसूफ ने दम तोड़ दिया. इधर, घायलों में मो चांद पिता जमील मखदुमपुर, मो मोईन रजा व अन्य का इलाज सदर अस्पताल हो रहा है, जिसमें आबिद की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
आधा दर्जन लोग घायल
ऑटो व ट्रक जब्त, खलासी हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










