मधुबनी बाजार स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में था खाता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी धनराज राय ने साइबर सेल पटना को दी सूचना बुजुर्ग की गला दबा कर हत्या बनमनखी : स्थानीय गैस गौदाम के पास साेये अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल […]
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी धनराज राय ने साइबर सेल पटना को दी सूचना
बुजुर्ग की गला दबा कर हत्या
बनमनखी : स्थानीय गैस गौदाम के पास साेये अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अनुसंधान आरंभ कर दिया है. मृतक की पहचान बालेश्वर साह के रूप में हुई है. वह पिछले कुछ दिनों से बनमनखी में एक नये निर्मित मकान में रह रहे थे. सूचना पर पहुंचे उसके पुत्र शंकर साह ने बताया कि उनके पिता अकेले रहते थे. रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी थी. उनके पिता के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था
और धोती ओढ़ाया हुआ था. हालांकि उसके पिता जिस रूम में थे उसका दरवाजा बंद था. बगल से घर का टीना खुला हुआ था. उन्होंने बताया कि उसकी बहन बनमनखी स्थित ससुराल से पिता से मिलने आयी थी. उसने दरवाजा बंद देखा तो आवाज लगायी. लेकिन कोई आवाज नहीं आयी. घर के बगल से टीना हटा कर देखा तो उसके पिता मृत अवस्था में थे. उसके मुंह और कान से खून बहने के निशान मौजूद थे.
प्रभारी थाना अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह बताया कि बीकोठी थाना क्षेत्र के रघुवंशनगर निवासी बालेश्वर साह विगत कुछ दिनों से बनमनखी गैस गोदाम स्थित अपने नवनिर्मित घर में अकेले रह रहे थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक बैधनाथ शर्मा, पुअनि केके सिंह, सअनि वीरेंद्र कुमार को घटना स्थल पर भेजा गया. प्रभारी थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र शंकर साह के लिखित आवेदन पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. हत्या के कारणों पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है.
पूर्णिया के बनमनखी स्थित गैस गोदाम के पास की घटना
कुद दिनों से नवनिर्मित मकान में अकेले रह रहे थे बालेश्वर साह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










