महागठबंधन को राष्ट्रपति चुनाव से खतरा नहीं : तारिक
कटिहार : कदिवसीय दौरे पर रविवार को कटिहार पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राष्ट्रवादी भवन में प्रेसवार्ता में सांसद श्री अनवर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष को विश्वास में नहीं […]
कटिहार : कदिवसीय दौरे पर रविवार को कटिहार पहुंचे एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद तारिक अनवर ने कहा है कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. राष्ट्रवादी भवन में प्रेसवार्ता में सांसद श्री अनवर ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया. केंद्र सरकार ने पहले नाम की घोषणा कर दी. इसके बाद विपक्ष से सहयोग मांगा, जो उचित नहीं था. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यही वजह है कि 17 दलों ने मिल कर लोकसभा के पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाया है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मीरा कुमार को लेकर दिये गये बयान से संबंधित पूछे गये सवाल पर श्री अनवर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचार से सहमत नहीं हैं. चुनाव में जीत-हार होती है. पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू एक राजनीतिक दल है. वह स्वयं अपना फैसला ले सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










