ओपीडी से चिकित्सक नदारद बिना इलाज के लौटे मरीज

Updated:
विज्ञापन

हाल सदर अस्पताल का, दो ही चिकित्सकों ने देखे मरीज कटिहार : सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम बरकार है. चिकित्सकों की अनुपस्थित रहना आम बात हो गयी है. इसके कारण मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है. इसके साथ ही बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों के हड़ताल […]

विज्ञापन

हाल सदर अस्पताल का, दो ही चिकित्सकों ने देखे मरीज

कटिहार : सदर अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम बरकार है. चिकित्सकों की अनुपस्थित रहना आम बात हो गयी है. इसके कारण मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है. इसके साथ ही बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण मरीजों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है. दसके कारण गुरुवार को अस्पताल में आये मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा. बड़ी संख्या में मरीज बगैर इलाज कराये ही वापस लौट गये. गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से ही अस्पताल में मरीज बड़ी तादाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इलाज कराने ओपीडी में पहुंचे हुए थे.
लेकिन अस्पताल में मेडिसिन जनरल विभाग में डॉ एस सरकार तथा महिला वाह कक्ष में महिला चिकित्सक डॉ एस कुमारी अपने-अपने कक्ष में उपस्थित थे. जबकि कमरा नंबर दो आपातकालीन विभाग, कमरा नंबर चार शल्य वाह विभाग, कमरा नंबर छह चर्म रोग एवं विभाग, कमरा नंबर आठ शिशु बाह्य कक्ष, कमरा नंबर 14 दंत चिकित्सा कक्ष में चिकित्सक नदारद थे. इसके कारण मरीजों को मेडिसिन विभाग के चिकित्सक एस सरकार एवं डॉ एस कुमारी को ही देखना पड़ा. इसके कारण रूम नंबर एक मेडिसिन विभाग तथा रुम नंबर सात महिला बाह्य कक्ष में रोगियों की संख्या बड़ी तादाद में जुटी थी. घंटो कतारबद्ध रहने के बावजूद चिकित्सक के नहीं रहने से उन्हें बगैर इलाज के लौटना पड़ा. अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण यह दोनों चिकित्सकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. कमरा नंबर दो आपातकालीन विभाग में डॉ कुमार 8:35 में अपने कक्ष में पहुंचे और रोगियों की रोगियों इलाज में लग गये. जबकि कई चिकित्सक अवकाश में बताये जाते हैं. लेकिन उनकी जगह दूसरे चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति नहीं करने के कारण आम रोगियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. वही एक्स-रे विभाग, अल्ट्रासाउंड विभाग, दवा वितरण विभाग में भी संबंधित कर्मी उपस्थित नहीं रहने के कारण रोगियों को जांच कराने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन