रेलयात्री को ट्रेन से फेंका गंभीर रूप से घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घायल यात्री संजीत कुमार बेगूसराय का है रहनेवाला कटिहार : गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली अवध असम ट्रेन से एक यात्री को फेंकने का मामला रविवार को प्रकाश में आया. ट्रेन से गिरने से रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना की जानकारी मिलते […]
विज्ञापन
घायल यात्री संजीत कुमार बेगूसराय का है रहनेवाला
कटिहार : गुवाहाटी से नयी दिल्ली जाने वाली अवध असम ट्रेन से एक यात्री को फेंकने का मामला रविवार को प्रकाश में आया. ट्रेन से गिरने से रेल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ सदर अस्पताल पहुंची पूछताछ की. बेगूसराय जिला कुलाहार निवासी संजीत कुमार अवध असम ट्रेन से किशनगंज से बेगूसराय जा रहे थे. उसी क्रम में मनिया रेल फाटक से कुछ दूरी पर वह ट्रेन से गिर पड़े.
रेलवे ट्रैक के किनारे लहूलुहान होकर बेहाश पड़ा था. आजमनगर निवासी सोनू कुमार, राहुल कुमार व करण कुमार सहित अन्य लोगों ने उन्हें घायलावस्था में सदर अस्पताल में भरती कराया व आरपीएफ को सूचना दी. सूचना पर आरपीएफ अवर निरीक्षक राकेश कुमार गुर्जर, सूर्यदेव पाल सदर अस्पताल पहुंचे. संजीत के पॉकेट की तलाशी ली गयी, तो उसमें बेगूसराय से किशनगंज तथा किशनगंज से बेगूसराय का टिकट मिला. घायल संजीत ने पुलिस को बताया कि उसे ट्रेन में पीछे से किसी ने धकेल दिया और वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा. डॉ आर सुमन ने बताया कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक है. उसके नाक की हड्डी टूट गयी है. सिर पर भी गहरी चोट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










