शराब के साथ गिरफ्तार पुलिस ने मौके से एक कार व बाइक को भी जब्त किया
कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार की रात शहर के दुर्गास्थान चौक विजय नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को दस बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के नेतृत्व में अवर निरीक्षक राकेश रमण, अमृत लाल वर्मन, सुनील […]
कटिहार : एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शनिवार की रात शहर के दुर्गास्थान चौक विजय नगर में छापेमारी कर एक व्यक्ति को दस बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया. नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु के नेतृत्व में अवर निरीक्षक राकेश रमण, अमृत लाल वर्मन, सुनील कुमार, विद्यानंद पांडे ने गुप्त सूचना पर संजीव गामी के घर पर छापेमारी की और वहां से 10 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब जब्त किया.
पुलिस ने कार व बाइक भी जब्त कर थाने ले आयी. जब्त वाहन की पुलिस जांच कर रही है. उधर, कटिहार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष रंजन कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल पुलिस ने भगवान चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया है. मो इरशाद शराब के नशे में भगवान चौक की ओर जा रहा था. उसी क्रम में मुफस्सिल पुलिस ने इरशाद को पकड़ लिया. थानाध्यक्ष के निर्देश पर उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










