छापेमारी कर चार बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तीन बच्चों को बालगृह भेजा गया व एक को परिजनों के सुपूर्द किया कटिहार : श्रम संसाधन विभाग कटिहार के धावा दल द्वारा कटिहार शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति कटिहार में प्रस्तुत किया गया. श्रम अधीक्षक प्रशांत राहुल के निर्देशानुसार शनिवार को डीएस कॉलेज रोड स्थित […]
विज्ञापन
तीन बच्चों को बालगृह भेजा गया व एक को परिजनों के सुपूर्द किया
कटिहार : श्रम संसाधन विभाग कटिहार के धावा दल द्वारा कटिहार शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार बाल श्रमिकों को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति कटिहार में प्रस्तुत किया गया. श्रम अधीक्षक प्रशांत राहुल के निर्देशानुसार शनिवार को डीएस कॉलेज रोड स्थित गैरेज तथा होटल से बालक मो मासूम उम्र 12 वर्ष, शमीम उम्र 13 वर्ष, मो नदीम 11 वर्ष तथा चन्दन कुमार 12 वर्ष को मुक्त करवाकर बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया. बाल कल्याण समिति के द्वारा चन्दन कुमार को अभिभावक को सुपुर्द किया गया. शेष तीनों बालकों को बाल गृह कटिहार में आवासित कराया गया.
धावा दाल में श्रम परवर्तन पदाधिकरी आमोद कुमार सिंह, बिमल कुमार, राजेश कुमार अन्य एलआई सहित अभिलाषा परिवार के सचिव राजेश कुमार सिंह बाल कल्याण समिति के मो फारूक आलम, बाल संरक्षण पदाधिकारी मनोज कुमार चौधरी व नगर थाना के आरक्षीगण उपस्थित थे. बता दें कि शहर के विभिन्न दुकानों, ढाबों, गैराज आदि में बच्चों से मजदूरी करायी जाती है. समय-समय पर छापेमारी होने के बावजूद जिले में बालश्रम पर रोक नहीं लग पा रही है. दुकानदारों को छापेमारी की भनक लगती है, तो वे वहां से बच्चों को हटा देते हैं. ऐसे में गिने-चुने बच्चे ही धावा दल के हाथ लगते हैं. कुछ माता-पिता गरीबी की वजह से बच्चों को काम करने भेज देते हैं. एेसे में इसको लेकर जागरूकता फैलाने की भी जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










