दर्द से तड़प रहा, पर कौन कराये इलाज

Updated:
विज्ञापन

फलका : फलका पिछले चार दिनों से एक विक्षिप्त युवक जख्मी हाल में घूम रहा है, लेकिन अब तक उसके इलाज के लिए न तो प्रशासन आगे आया है और न ही कोई एनजीओ या समाजसेवा का दंभ भरने वाले समाजसेवी. विक्षिप्त युवक के पैर दोनों पैर में गहरा जख्म हो गया है. जख्म इतना […]

विज्ञापन

फलका : फलका पिछले चार दिनों से एक विक्षिप्त युवक जख्मी हाल में घूम रहा है, लेकिन अब तक उसके इलाज के लिए न तो प्रशासन आगे आया है और न ही कोई एनजीओ या समाजसेवा का दंभ भरने वाले समाजसेवी. विक्षिप्त युवक के पैर दोनों पैर में गहरा जख्म हो गया है. जख्म इतना गहरा है कि हड्डी भी दिखने लगी है. घाव में कीड़े लग गये है. उसपर मक्खियों के बैठने से उसकी स्थिति और खराब हो रही है. वह जहां बैठ जाता है, वहां बदबू फैल जा रही है.

लोग भी उसका इलाज कराने के बजाय उसे देखते ही खदेड़ने लगते हैं. बावजूद उसकी हालत पर किसी काे तरस नहीं आ रहा है. विक्षिप्त युवक कभी कभी नहर के किनारे जंगल में, तो कभी कहीं रात रात गुजार रहा है. शहर में इतनी राजनीतिक पार्टियां, समाजसेवी, एनजीओ आदि समाजसेवा का दंभ भरते हैं, लेकिन अभी तक इस विक्षिप्त युवक की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है. वह विक्षिप्त है इसलिए किसी को अपनी परेशनी नहीं बता सकता, पर दर्द तो उसे भी होता हाेगा. स्थानीय लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त विक्षिप्त युवक के इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है.

विक्षिप्त युवक सड़क पर कई दिनों से जख्मी हालत में घूम रहा
मदद तो दूर, उसका जख्म देख खदेड़ने लगते हैं लोग, समाजसेवी संगठन भी नहीं आ रहे आगे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन