खगड़िया : अगलगी में भाई-बहन जिंदा जले

Updated:
विज्ञापन

फूस के घर में सोये थे भाई-बहन परबत्ता : प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के दुधैला गांव में बुधवार को आग लगने से घर में सोये भाई-बहन जिंदा जल गये. हादसे में संजय मंडल के मासूम पुत्र व पुत्री की जल कर मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे की खबर सुन कर इलाके के लोग […]

विज्ञापन

फूस के घर में सोये थे भाई-बहन

परबत्ता : प्रखंड अंतर्गत सौढ़ उत्तरी पंचायत के दुधैला गांव में बुधवार को आग लगने से घर में सोये भाई-बहन जिंदा जल गये. हादसे में संजय मंडल के मासूम पुत्र व पुत्री की जल कर मौत हो गयी. इस दर्दनाक हादसे की खबर सुन कर इलाके के लोग दहल उठे.
संजय मंडल की सात वर्षीय पुत्री लूसी कुमारी व पांच वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपने फूस के घर में सोये थे. बड़ी बहन नौ वर्षीय खुशबू कुमारी घर से कुछ दूर हट कर बकरी चरा रही थी. इनकी मां खेतों में काम करने के लिए गयी थी. इसी दौरान खूशबु कुमारी ने देखा कि उसके घर से धुंआ निकल रहा है. पास पहुंचने पर घर से आग की लपटें निकलती दिखी.
खुशबू ने हो-हल्ला कर आस-पास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक भाई-बहन की जल कर मौत हो चुकी थी. घर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जाता है कि इस्माइलपुर नवगछिया निवासी संजय मंडल अपने ससुराल दुधैला में जमीन लेकर बस गया था. वह पंजाब में मजदूरी करता है.
घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता सीओ शिव शंकर गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिजन को चार-चार (आठ लाख) रुपये मुआवजा की राशि दी जायेगी. इधर, पसराहा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भिजवा दिया. सीओ ने पीड़ित परिजनों को तत्काल रहने के तिरपाल व खाने की सामग्री उपलब्ध करा दी है. घटना को लेकर दुधैला गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन