कर्मियों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एक घायल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 3:44 PM
दो कर्मियों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गया.
मोहनिया शहर. एक सामान डिलेवरी कंपनी में कार्यरत दो कर्मियों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक कैशियर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल आवारी गांव निवासी कबिंद्र साह का पुत्र विकास कुमार गुप्ता बताया जाता है. जानकारी के अनुसार,कंपनी में काम कर रहे दो कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. इस दौरान कैशियर विकास कुमार गुप्ता को गंभीर चोट आ गयी, घटना के बाद उसके साथी उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. साथ ही घटना की सूचना मोहनिया पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर घायल से तथा उसके साथियों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाने सहित आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










