यूपी पुलिस लंबे समय से फरार गैंगस्टर को पकड़ने पहुंची भभुआ
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 26 Dec 2025 4:39 PM
वाराणसी जिले के रामनगर थाने की पुलिस लंबे समय से फरार चल रहे और गैंगस्टर एक्ट में दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार करने भभुआ थाना पहुंची.
भभुआ सदर. शुक्रवार को वाराणसी जिले के रामनगर थाने की पुलिस लंबे समय से फरार चल रहे और गैंगस्टर एक्ट में दर्ज एक आरोपित को गिरफ्तार करने भभुआ थाना पहुंची. इस मामले में कोर्ट का नॉन बेलेबल वारंट लेकर भभुआ थाने पहुंचे रामनगर थाने के एएसआइ विनोद सिंह और कांस्टेबल इकरार अहमद ने बताया कि भभुआ शहर के वार्ड 23, नवाबी मुहल्ला के रहनेवाले गुलाम रसूल अंसारी के बेटे असलम अंसारी के खिलाफ काफी पूर्व से रामनगर थाने में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है और वह काफी समय से फरार चल रहे है. इस मामले में वाराणसी जिला अदालत ने आरोपित के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी किया है. इसी मामले के तामिला वास्ते वह लोग भभुआ थाने आये है. भभुआ थाने की पुलिस के मदद से आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया जायेगा. इधर इस मामले की जानकारी देने पर नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने रामनगर थाने से आयी टीम को पुलिस बल मुहैया कराते हुए छापेमारी का आदेश दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










