वाहन चेकिंग के दौरान शराब के साथ धराये बाइक सवार दो युवक

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भभुआ थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सीवों मेला के समीप बाइक सवार दो युवकों को शराब के साथ दबोच लिया है.

विज्ञापन

भभुआ सदर. भभुआ थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सीवों मेला के समीप बाइक सवार दो युवकों को शराब के साथ दबोच लिया है. धराये युवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव निवासी सूर्यवंश सिंह का बेटा देव कुमार और परमालपुर गांव निवासी सचितानंद सिंह का बेटा अमित कुमार सिंह बताया जाता है. अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को शाम में सीवों मेला के समीप वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था, इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवक चेकिंग होता देख पीछे की ओर भागने लगे, जिन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया. पकड़े गये युवक शराब के नशे में थे. बाइक की डिक्की की जांच करने पर उसमें रखा 540 मिली अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. पकड़े जाने के बाद दोनों को थाने लाया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन