भभुआ रोड स्टेशन के पास हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से 48 साल के शख्स की मौत

Edited by Ragini Sharma
Updated:
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति का शव

Bhabhua Road Railway Station: कैमूर के मोहनिया में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई. घटना डीएफसीसी लाइन पर मध्य रात्रि हुई. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेजा गया है.

विज्ञापन

Bhabhua Road Railway Station: (विनोद कुमार सिंह) कैमूर के मोहनिया में भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ. घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गयाजी रेलखंड पर स्थित डीएफसीसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) लाइन में हुई.

मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर मौत

बताया जाता है कि भभुआ रोड स्टेशन से करीब 100 मीटर पूरब, पोल संख्या 69/22-20 के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष आंकी जा रही है.

अब तक नहीं हो सकी पहचान

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जीआरपी अधिकारी उपेंद्र राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा.

पहचान नहीं होने पर प्रशासन करेगा अंतिम संस्कार

पुलिस के अनुसार, निर्धारित समय तक यदि मृतक की पहचान नहीं होती है तो नियमानुसार प्रशासन द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा.

Also Read: कैमूर में NH-319A पर बवाल! तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

वर्तमान में मैं रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन