कैमूर: 28 जनवरी से लापता थी मां-बेटी, आखिर कैसे पहुंचीं दिल्ली? पुलिस ने ऐसे किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मोहनिया थाना – फोटो : प्रभात खबर
Woman Kidnapping Case Kaimur : मोहनिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहर से बहला-फुसलाकर भगाई गई एक महिला और उसकी बच्ची को दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने बांका जिले के आरोपी युवक मोजाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया है, जिसे मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
मोहनिया से विनोद कुमार सिंह
Woman Kidnapping Case Kaimur : स्थानीय शहर क्षेत्र से एक विवाहित महिला और उसकी बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं मामले के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी बांका जिला के फूली थाना स्थित चोन्हा बथान निवासी मोजाहिद अंसारी बताया जाता है.
पति के आवेदन पर दर्ज हुई थी FIR
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनिया शहर से 28 जनवरी को एक महिला और उसकी बच्ची को बहला-फुसलाकर एक युवक लेकर भाग गया था. जिस मामले में मोहनिया थाना में महिला के पति ने आवेदन देकर कार्रवाई की बात कही थी. आवेदन में कहा गया था कि हमारी पत्नी अपनी छोटी बच्ची के साथ घर से लापता हो गई है. खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज में वह एक युवक के साथ स्टेशन की ओर जाती दिखाई दी, जिसके आलोक में आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की गई थी.
Kaimur News: तकनीकी अनुसंधान से दिल्ली में मिली सफलता
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने दिल्ली से महिला एवं उसकी बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं आरोपित मोजाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर मोहनिया लाया गया, जिसे मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया.
Also Read: कैमूर के MBA छात्र की देहरादून में मौत, जॉब इंटरव्यू देने गया था युवक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सूर्यकांत कुमार
सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










