Bihar News: कैमूर में 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ धराये दो SI, निगरानी विभाग के हाथ ऐसे चढ़े अधिकारी

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Bihar News: विजिलेंस टीम द्वारा बुधवार की सुबह भगवानपुर थाने में जाल बिछाया गया और उसके बाद महिला से भगवानपुर थाना परिसर में 40 हजार रिश्वत लेते एएसआई राशिद कमाल और लकी आनंद को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी समीर चन्द्र झा ने बताया कि फिलहाल रिश्वत के रूपयों के साथ पकड़े गये दोनों एसआई से निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना से आयी विजिलेंस की टीम ने कैमूर के भगवानपुर थाने में तैनात दो सब इंस्पेक्टर को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों सब इंस्पेक्टर भगवानपुर थाने के एसआई राशिद कमाल और लकी आनंद बताये जाते हैं. स्टेट विजिलेंस टीम के सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी समीर चन्द्र झा ने बताया कि कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के परमालपुर गांव की रहनेवाली महिला ने पटना विजिलेंस में शिकायत दर्ज करायी थी कि भगवानपुर थाने में उनके एक रिश्तेदार को एससी/एसटी केस में दर्ज हुए मामले में गिरफ्तारी से बचाने और मदद करने के नाम पर थाने में तैनात एसआई राशिद कमाल और लकी आनंद द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत मांगा जा रहा है.

टीम में कौन-कौन थे शामिल

महिला के शिकायत पर निगरानी थाना पटना में कांड संख्या 128/2025 दर्ज किया गया था. मामले का सत्यापन करने की जिम्मेवारी निगरानी के एएसआई मणिकांत सिंह को सौंपी गयी, जांच में मामला सत्य पाया गया. इसके बाद एक सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया. जिसमें उनके अलावे डीएसपी पवन कुमार झा, मिथलेश कुमार, इंस्पेक्टर मुरारी प्रसाद, एएसआई मणिकांत सिंह , एएसआई कुमार रितेश, राकेश कुमार, पीटीसी रणधीर कुमार, मनोज कुमार,अंकित कुमार थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले ASI

एएसआई मणिकांत सिंह ने बताया कि एसटी/एससी केस के अनुसंधानकर्ता राशिद कमाल थें, जिनके द्वारा कुल 40 हजार रुपयों की मांग की जा रही थी, पैसे की लेनदेन की मध्यस्थता सब इंस्पेक्टर लकी आनंद कर रहे थें. बुधवार की सुबह भगवानपुर थाने में भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार भी पहुंचे थें, जिनके साथ वार्ता कर निगरानी एनिमेशन ब्यूरो के पदाधिकारी आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटे थें.

इस दौरान थाने में पहुंचे कुछ फरियादियों के बताए अनुसार उक्त दोनों हीं पुलिस पदाधिकारियों को घुंस लेते रंगे हाथ पकड़ने के दौरान उनकी गिरफ्तारी करने में निगरानी ब्यूरो की टीम ने मामूली बल का भी प्रयोग किया, हालांकि विजिलेंस टीम के उपाधिक्षक शमीरचंद्र ने दोनों हीं सब इंस्पेक्टरों के गिरफ्तारी के लिए बल प्रयोग किए जाने वाली बात से इंकार किया. पूछताछ के बाद दोनों एसआई को निगरानी टीम पटना ले गई, वहीं टीम बता रही थी कि पटना जाने से पूर्व कुछ देर तक भभुआ सर्किट हाउस में भी रुकेगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई, एक साल में 1705 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, 63 रद्द

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन