चमरियांव गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 4:39 PM

विज्ञापन

जमीन विवाद में दो पट्टीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के लोग जख्मी

विज्ञापन

फोटो 7 मारपीट के बाद इलाज के लिये सदर अस्पताल में बैठे घायल जमीन विवाद में दो पट्टीदारों के बीच चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के लोग जख्मी सदर अस्पताल में इलाजरत घायल, पुलिस जांच में जुटी भभुआ सदर. रविवार सुबह बेलाव थाना क्षेत्र के चमरियांव गांव में दो पट्टीदारों के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल बताये जाते हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. विवाद के संबंध में बताया गया कि दोनों पट्टीदारों के बीच जमीन का विवाद बहुत दिनों से चला आ रहा है. इसी को लेकर रविवार सुबह भी दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट की इस घटना में छह लोग घायल है. घायलों में चमरियांव गांव निवासी स्व शिवाधार तिवारी के बेटे वीरेंद्र तिवारी, सत्येंद्र तिवारी और जितेंद्र तिवारी तो दूसरे पक्ष के रमाशंकर तिवारी व उनके बेटे पिंटू तिवारी अरविंद तिवारी बताये जाते हैं. सदर अस्पताल में इलाजरत वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके और उनके चाचा रमाशंकर तिवारी के बीच बंटवारा हो गया है और सभी लोगों ने अपना मकान भी बना लिया है. बताया कि उनके भाई जितेंद्र तिवारी जब अपने प्लॉट में मकान बनाने लगे तो इसका रमाशंकर तिवारी और उनके बेटे पिंटू और अरविंद विरोध करने लगे. जबकि, कुछ दिन पहले ही अमीन द्वारा उक्त जमीन की मापी भी करायी गयी थी. लेकिन उस मापी को उनके चाचा व उनके बेटे नहीं मान रहे हैं. रविवार को जब जितेंद्र तिवारी अपने प्लॉट में मकान बनाने के लिए गये, तो रमाशंकर तिवारी और पिंटू तिवारी व अरविंद तिवारी लाठी डंडे लेकर वहां पहुंच गये, जब हम लोगों ने इन लोगों का विरोध किया और कहा कि जब जितेंद्र तिवारी अपने हिस्से के जमीन में मकान बना रहे हैं तो आप लोग क्यों रोक रहे हैं. इसी बात पर उन लोगों ने लाठी डंडे से हम लोगों को मारने पीटने लगे, इसके बाद दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गये हैं. इस मारपीट की घटना की जानकारी बेलांव थाना पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन