प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 5:44 PM
प्राथमिक शिक्षक संघ भभुआ इकाई की ओर से नगरपालिका मध्य विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया
भभुआ नगर. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के निधन पर रविवार को प्राथमिक शिक्षक संघ भभुआ इकाई की ओर से नगरपालिका मध्य विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बृजनंदन शर्मा ने अपने पूरे जीवनकाल में शिक्षकों के हित, सम्मान और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया. उन्होंने न केवल शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया, बल्कि संगठन को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य रवि शंकर उपाध्याय ने कहा कि उनके निधन से शिक्षक आंदोलन को गहरा आघात पहुंचा है. वह सिर्फ शिक्षक नेता ही नहीं थे, बल्कि शिक्षकों के राजनीतिक और वैचारिक मार्गदर्शक भी थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष देवमूरत पांडे ने की. जबकि, संचालन अरुण कुमार त्रिपाठी ने किया. श्रद्धांजलि सभा में नागेंद्र तिवारी, पीयूष कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, दीनदयाल तिवारी, विपिन बिहारी पांडे, अरविंद सिंह, रजनीश ओझा, रजिया परवीन, संगीता कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे. अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










