गोदाम में सीमेंट की बोरियां गिरने से तीन मजदूर घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 3:54 PM

विज्ञापन

बुधवार की देर शाम भरखर काली मां मंदिर की बगल में स्थित एक सीमेंट गोदाम में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया

विज्ञापन

मोहनिया शहर. बुधवार की देर शाम भरखर काली मां मंदिर की बगल में स्थित एक सीमेंट गोदाम में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सीमेंट की बोरी ढोने के दौरान अचानक भारी सीमेंट की बोरियां मजदूरों के ऊपर गिर पड़ी, जिसमें दबकर तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में घायल मजदूरों की पहचान रामविलास राम, पिता स्व सुरेश राम, गांव मुठानी तथा गुड्डु राम, पिता उमाशंकर राम गांव मुठानी के रूप में हुई है. वहीं, एक अन्य मजदूर भी इस घटना में घायल बताया जा रहा है. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों साथियों ने सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति गंभीर को देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन