हादसे में कुंभ से लौट रहे स्काॅर्पियो सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, चार घायल

Published at :23 Feb 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
हादसे में कुंभ से लौट रहे स्काॅर्पियो सवार पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, चार घायल

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप एनएच-19 पर रविवार की अहले सुबह सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से तेज गति से जा रही स्काॅर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्काॅर्पियो में सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

कुदरा. कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप एनएच-19 पर रविवार की अहले सुबह सड़क पर खड़े कंटेनर में पीछे से तेज गति से जा रही स्काॅर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्काॅर्पियो में सवार पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हो गये. इसकी सूचना पर पहुंची एनएचएआइ और पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ रेफर किया गया. जबकि, सभी मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है. मृतकों में जमुई जिला के हरिनाह चौक पटेल नगर निवासी स्वर्गीय बनारसी प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र डॉ महेश राय और इनके 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार व लखीसराय जिला के चानन थाना स्थित संग्रामपुर गांव निवासी नारायण महतो की 50 वर्षीय पत्नी मीना देवी शामिल है. जबकि, घायलों में झारखंड के धनबाद जिला स्थित सिकरा गांव निवासी सुभाष कुमार की पत्नी सूची देवी, चालक जमुई जिला निवासी मोहम्मद कौशक, धनबाद जिला के सीकरी गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी सुधा देवी, लखीसराय जिला स्थित एटा गांव निवासी नारायण मंडल की पुत्री सोनी कुमारी शामिल है. जानकारी के अनुसार, जमुई जिले से सात श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गये थे. वहां से रविवार की रात में ही जमुई जा रहे थे. रविवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के पास पहुंची, सड़क पर पहले से खडे कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गयी. जबकि, घायल महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी. दुर्घटना में घायल चार लोगों को सूचना पर पहुंची एनएचएआइ और पुलिस की टीम ने कुदरा अस्पताल पहुंचाया. वहां से स्थिति गंभीर देख भभुआ रेफर किया गया. साथ ही सभी शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. # चालक को झपकी आने के कारण कंटेनर में टकरायी स्कॉर्पियो कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप रविवार की सुबह करीब पांच बजे सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. घायलों ने बताया कि सुबह का समय था हम लोग स्कॉर्पियो में सोये हुए थे. जब दुर्घटना हुई तो तेज आवाज सुनकर जब आसपास देखें तो सब घायल अवस्था में स्कॉर्पियो में पड़े थे. दुर्घटना में स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है, जो सड़क किनारे खड़ी है. इधर, घटना के बाद सड़क किनारे खड़ा कंटेनर को लेकर चालक वहां से भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना हुई है. # पिता-पुत्र की मौत से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ चिलबिली गांव के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में बाप-बेटे की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के अनुसार, जमुई से ही स्कॉर्पियो रिजर्व कर डॉ महेश महतो अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ महाकुंभ में स्नान करने गये थे, उन्हें क्या पता था कि महाकुंभ से स्नान कर घर वापस लौटना जिंदगी का आखिरी पल होगा. सहां दुर्घटना में बाप-बेटे की एकसाथ हुई मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. कुदरा थाने पर पहुंचे परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. # क्या कहते हैं थानाध्यक्ष इस संबंध में थानाध्यक्ष कुदरा विकास कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी, जिसमें दो पिता-पुत्र सहित एक महिला शामिल हैं. जबकि चार लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से भभुआ के लिए रेफर किया गया है. साथ ही सभी शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन